दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की फ्लाइट रद्द होने से हंगामा, यात्रियों और कर्मचारियों में बहस

HIGHLIGHTS
- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर SpiceJet की फ्लाइट रद्द होने से हंगामा हुआ।
- घटना एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर सामने आई।
- दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या SG-603 रद्द कर दी गई।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों का गुस्सा देखने को मिला। दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या SG-603 के रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-603 को 19 नवंबर की रात दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होना था। लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इससे नाराज यात्री एयरलाइन के काउंटर पर पहुंच गए और अपनी नाराजगी जताने लगे। उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा को लेकर भी चिंता सताने लगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.