खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट गेट के पास आग से हड़कंप, पांच दमकल वाहनों ने पाया काबू

HIGHLIGHTS
- सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर के पास शुक्रवार को आग लग गई।
- मंदिर के एग्जिट गेट के पास स्थित नंद भोजनालय में आग लगी।
- घटना के समय मंदिर में वार्षिक पाटोत्सव चल रहा था।
सीकर। जिले में खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट गेट के पास शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना के वक्त मंदिर में वार्षिक पाटोत्सव के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक, मंदिर के पास काला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में आग लगी थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए पांच दमकल वाहनों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
श्रद्धालुओं की आवाजाही का रास्ता बदला
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंदिर का एग्जिट रास्ता बंद कर दिया। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए उन्हें गुवाड़ चौक की ओर से बाहर निकाला गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौजूद रहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.