मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, अस्पताल में भर्ती

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।
- बागोवाली चौक के पास हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद घायल हो गया।
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। नई मंडी थाना क्षेत्र के बागोवाली चौक के पास हुई इस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ताज मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। ताज मोहम्मद सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
उसके खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का है।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के अनुसार, पुलिस बागोवाली चौक के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता नजर आया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। ताज मोहम्मद सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद सामान को लेकर आगे की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.