झारखंड हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, जस्टिस विभु बखरू की हुई नियुक्ति

HIGHLIGHTS
- झारखंड हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।
- सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बखरू के नाम पर नियुक्ति की है।
- जस्टिस विभु बखरू मौजूदा चीफ जस्टिस एमएस सोनक की जगह लेंगे।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इस पद के लिए जस्टिस विभु बखरू के नाम पर नियुक्ति की है। वह मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की जगह कार्यभार संभालेंगे। जस्टिस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
फिलहाल जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।
इससे पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के साथ-साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की तत्काल नियुक्ति किए जाने की मांग की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.