मुजफ्फरनगर: चार साल से किसान के घर रह रहा था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

HIGHLIGHTS
- मीरापुर के शिवपुरी गांव में किसान के यहां काम करने वाला युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला।
- चार-पांच साल से किसान के यहां रहकर डेयरी और खेती का काम कर रहा था युवक।
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के शिवपुरी गांव में किसान के यहां काम करने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवपुरी गांव निवासी किसान शौकीन सिंह पुत्र बुद्धू को करीब चार-पांच साल पहले गांव के पास एक मंदबुद्धि युवक घूमता हुआ मिला था। युवक अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। इसके बाद किसान ने उसका नाम अंकुश रख दिया। तभी से अंकुश शौकीन सिंह के यहां रहकर डेयरी और खेती का काम कर रहा था।
बुधवार दोपहर अंकुश गांव के बाहर स्थित किसान की डेयरी के पास संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। उसके नाक से खून निकल रहा था। युवक के मृत मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने के बाद बीआईटी चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कालरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कालरा ने बताया कि अंकुश की मौत के कारणों को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.