UPTET 2026 का शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी परीक्षा; जानें आवेदन की तारीख

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया।
- यूपीटीईटी परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा का विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को जारी होगा।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती से जुड़ी पात्रता परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी 2027 को किया जाएगा। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
यहां से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीटीईटी-2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और निर्देश-पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://uptet.upessc.org/otr/info पर जाकर देख सकते हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना होगा। इसके बाद 24 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञापन जारी करने के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन की प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर उसे ठीक करने के लिए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.