मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ।
- मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
- आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम जिले का निवासी है।
मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजरू उर्फ अजरुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र में टीपी नगर रजवाहे के पास पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हाथ जोड़कर अपनी गलती भी स्वीकार की।
कई धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, आरोपी अजरू उर्फ अजरुद्दीन हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सोहना सिटी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का निवासी है। वह नई मंडी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 282/26 में वांछित था।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2) और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल विकास कुमार व अमन कुमार शामिल थे।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ नई मंडी राजू साव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.