दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की मांग

HIGHLIGHTS
- शनिवार को जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है।
- दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त राजनीश गुप्ता ने DMRC के एमडी को पत्र लिखा है।
- पत्र में शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार को स्थिति सामान्य होने तक स्टेशन बंद रखने का अनुरोध किया गया है।
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के 57 मेट्रो स्टेशनों का संचालन बंद करने की योजना है। दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त रजनीश गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाने का अनुरोध किया है। पत्र में शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार को हालात सामान्य होने तक संबंधित मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के लिए कहा गया है।
शनिवार को दिल्ली में लग सकता है भारी ट्रैफिक जाम
शनिवार को जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। इसका आह्वान सीजेपी की ओर से किया गया है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में आईएनडीआईए की तरफ से भी लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
इससे पहले जुलाई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली जिले में काफी असर देखने को मिला था। पुलिस की ओर से इंतजाम किए जाने के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए थे। उस समय भी कुछ मेट्रो स्टेशनों का संचालन बंद करना पड़ा था। इस बार पुलिस पहले से ही एहतियाती कदम उठा रही है। इसी के तहत शुक्रवार रात से ही संबंधित मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की तैयारी की जा रही है।
इन मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का किया गया अनुरोध
प्रस्तावित बंदी के तहत निम्नलिखित मेट्रो स्टेशन शामिल हैं:
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
- मंडी हाउस
- बाराखंबा रोड
- आई.टी.ओ.
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- आर.के. आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- आई.एन.ए. (दोनों मेट्रो लाइन)
- हौज खास
- जोर बाग
- अर्जनगढ़
- सराय काले खान-निज़ामुद्दीन
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- कालिंदी कुंज
- जसोला
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- ओखला विहार
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- विधानसभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट
- इंदरलोक
- जी.टी.बी. नगर
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- आदर्श नगर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- शालीमार बाग
- सीलमपुर
- मौजपुर
- जाफराबाद
- वेलकम
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
- रोहिणी ईस्ट
- रोहिणी वेस्ट
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.