दिल्ली-एनसीआर
भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में दो प्लास्टिक दाना फैक्ट्रियों में लगी आग, मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- सूचना के बाद 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
- सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
- अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कूलिंग का काम जारी है।
नई दिल्ली: बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
16 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे
दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली थी। इसके बाद 16 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों की कोशिशों के बाद सुबह करीब 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.