लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली कोशिश में नहीं उतरी राहुल गांधी की फ्लाइट, गो-अराउंड के बाद हुई लैंडिंग

HIGHLIGHTS
- विमान ने दिल्ली से 10 मिनट की देरी के बाद उड़ान भरी थी
- लैंडिंग के दौरान पायलट को रनवे की एप्रोच अस्थिर होने का अंदेशा हुआ
- एटीसी को सूचना देने के बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। फ्लाइट के पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाने के कारण लखनऊ से रायबरेली जाने का उनका कार्यक्रम देर से हुआ।
दिल्ली से लखनऊ आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-1717 मंगलवार को हवा के अधिक दबाव के चलते चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। विमान ने लखनऊ के ऊपर चक्कर लगाया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग की। इस फ्लाइट में रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।
एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-1717 ने मंगलवार को दिल्ली से 10 मिनट की देरी के बाद दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 3:45 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान हवा के अधिक दबाव के कारण पायलट को रनवे की एप्रोच अस्थिर होने का अंदेशा हुआ।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास करने का फैसला किया। पायलट ने एप्रोच अस्थिर होने की जानकारी एटीसी को दी। इसके बाद विमान ने लैंडिंग के लिए दूसरी कोशिश की और कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद दोपहर 3:55 बजे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतर गया।
लैंडिंग के करीब पहुंचने के दौरान फ्लाइट एआई-1717 को अचानक झटका लगा, जिसके बाद विमान फिर ऊंचाई पर जाने लगा। इससे कुछ यात्री घबरा गए। पायलट ने इसके बाद ‘गो-अराउंड’ किया और विमान को लैंडिंग के लिए दोबारा वापस लाया। दूसरी कोशिश में विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।
गो-अराउंड के बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग
एअर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ आ रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विमान हवा के अधिक दबाव के कारण पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सका। पायलट रनवे की सेंट्रल लाइन पर लैंडिंग करने में असमर्थ रहा। इसके बाद एटीसी को सूचना देकर पायलट ने ‘गो-अराउंड’ किया। दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.