यूपी: BJP ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS
- भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत सभी 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए।
- बुधवार शाम छह संगठनात्मक प्रांतों के अध्यक्षों ने प्रभारियों की सूची जारी की।
- अवध में 82, काशी में 71 और पश्चिमी यूपी में 71 प्रभारी बनाए गए।
- कानपुर-बुंदेलखंड में 52, गोरखपुर में 62 और ब्रज क्षेत्र में 65 प्रभारी नियुक्त हुए।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार शाम सभी छह संगठनात्मक प्रांतों के अध्यक्षों ने बारी-बारी से सूची जारी की।
मुरादाबाद की बिलारी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सुरेश सैनी को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। सुरेश सैनी इससे पहले 2012 में मुरादाबाद देहात और 2016 के उपचुनाव के साथ 2017 के विधानसभा चुनाव में बिलारी सीट से मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि, तीनों ही चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।
इसी तरह मेरठ की सिवालखास सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं मीनाक्षी भराला को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यानी पार्टी ने टिकट के दावेदार नेताओं को उनके अपने चुनाव क्षेत्र से अलग दूसरी सीटों पर संगठन की जिम्मेदारी दी है।
विवेकानंद वर्मा फिर प्रभारी
गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर विवेकानंद वर्मा को दोबारा प्रभारी बनाया गया है। इसी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव जीता था। पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
छह प्रांतों में इस तरह बांटी गई जिम्मेदारी
भाजपा ने संगठनात्मक प्रांतों के हिसाब से सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती की है। इनमें अवध क्षेत्र में 82, काशी क्षेत्र में 71, कानपुर-बुंदेलखंड में 52, पश्चिमी यूपी में 71, गोरखपुर क्षेत्र में 62 और ब्रज क्षेत्र में 65 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।



कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारियों की लिस्ट देखिए
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.