आलिया का बर्थ डे मनाने हांगकांग पहुंचे रणबीर कपूर, बेटी के साथ पार्क में घूमता दिखा कपल

फिल्मी शूटिंग के बीच अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर छुट्टियों पर निकलते रहते हैं। 15 मार्च को आलिया का जन्मदिन है, और इस खास मौके पर रणबीर कपूर अपनी पत्नी के साथ हांगकांग पहुंचे हैं। इस फैमिली ट्रिप में उनकी बेटी राहा भी साथ हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि हांगकांग के एक पार्क में रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ घूमते हुए नजर आए। रणबीर ने राहा का खास ख्याल रखा, और यह पूरा परिवार कैजुअल अंदाज में काफी खुश-मिजाज दिखाई दिया। राहा भी इस मौके पर बहुत उत्साहित नजर आईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस साल अपनी फिल्म ‘रामायण’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। वहीं, आलिया अपनी वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.