SIR विवाद पर संबित पात्रा का विपक्ष पर पलटवार, बोले- ‘अलग-अलग राय अच्छे लोकतंत्र की निशानी’

HIGHLIGHTS
- इंडियन एक्सप्रेस की जांच रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग को लेकर विवाद सामने आया।
- रिपोर्ट में 10 महीनों में 14 औपचारिक आपत्तियों का दावा किया गया है।
- चार आपत्तियां एक ही दिन दर्ज किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
- संबित पात्रा ने कहा कि विचारों का आदान-प्रदान लोकतंत्र की निशानी है।
चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। इसकी शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस की एक जांच रिपोर्ट से हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। इनमें चार आपत्तियां एक ही दिन दर्ज की गई थीं। अब इस मामले में भाजपा ने अपना पक्ष रखा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि अगर संवाद नहीं करेंगे तो विपक्ष यही कहेगा कि देखो जी, ये तानाशाह हैं।
संबित पात्रा ने क्या-क्या कहा?
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष ने सुबह से चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी सांविधानिक संस्थाओं पर हमले करता है। संबित पात्रा ने कहा कि 2014 से ही विपक्ष धराशायी हो गया है। उनके मुताबिक, विचारों का आदान-प्रदान लोकतंत्र की निशानी है और एसआईआर पर सभी की एक राय थी।
संबित पात्रा ने कहा, 'जब से मोदी जी की सरकार बनी है, तब से विपक्षी पार्टी लगातार धराशाई होती रहीं। जनता के द्वारा नकारे जाने और लोकतांत्रिक तरीके से लगातार हारने के बाद इनकी कोशिश सांविधानिक संस्थानों पर हमले करने की है। इसी के चलते आज इन्होंने चुनाव आयोग पर हमला किया है।'
अलग-अलग राय अच्छे लोकतंत्र की निशानी: संबित पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एसआईआर पर चुनाव आयोग की एक राय थी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने साफ कहा है कि जब फैसला हुआ तब कोई मतभेद नहीं था और सभी फैसले सहमति से लिए गए। उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग राय होना अच्छे लोकतंत्र की निशानी है।
बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे, वहां TMC जीती: संबित पात्रा
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिन 20 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे, उनमें 13 सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी ने केवल 6 सीटें जीतीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.