मायावती ने ईशान आनंद को दी नई जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय संयोजक

HIGHLIGHTS
- ईशान आनंद ने बैठक से पहले मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
- मायावती ने हाल ही में ईशान आनंद को सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी।
- बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा की अहम बैठक हुई। बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने की घोषणा की गई। इससे पहले ईशान आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पार्टी में हालिया बदलावों के बीच ईशान आनंद को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब उनकी जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।
मायावती ने हाल ही में ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इसके बाद से उनकी नई भूमिका को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। बुधवार को हुई बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसी दौरान ईशान आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने का ऐलान कर दिया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस दौरान मायावती ने चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा की। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी राज्यों में संगठन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। इसी के आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.