मुजफ्फरनगर की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

HIGHLIGHTS
- शासन के निर्देश पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया।
- सदर तहसील में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटी रही।
- जमीन और राजस्व विवाद से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों सदर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सदर तहसील में सुबह से ही अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की भीड़ रही। लोगों ने जमीन और राजस्व विवाद, पुलिस सहित अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
एसडीएम सदर शुभम कुमार श्रीवास्तव ने दोपहर करीब 2 बजे बताया कि समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित विभाग से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक सदर तहसील में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वहीं, कुछ शिकायतों में अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव नहीं है, उनके संबंध में संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
समाधान दिवस में सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, तहसीलदार राधेश्याम गौड़ सहित प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी थानों के पुलिस अधिकारी भी समाधान दिवस में पहुंचे और पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनीं।
जिले की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.