मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह, 15 पुलिसकर्मी सेवा पदकों से सम्मानित

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम में SSP संजय कुमार वर्मा समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
- पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
- SSP ने सत्य, अहिंसा और ईमानदारी की शपथ दिलाई।
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देश की एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से जिले के 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे और एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.