मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर कार और बस की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल

HIGHLIGHTS
- टक्कर के बाद कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- रजत पुंडीर, यशपाल, मुकेश, नितिन और अनीश घायल हुए।
- रामपुर तिराहा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सुभाष चौक के पास कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार रजत पुंडीर, यशपाल, मुकेश, नितिन और अनीश समेत कई लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में किसी की जान नहीं गई।
दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.