ओडिशा में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत; 4 घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कोडाला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
चालक मौके से फरार
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या किसी अन्य वजह से।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.