सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ऊना एसडीएम को हटाया गया

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को उनके पद से हटाते हुए राज्य सचिवालय के कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है। उनकी नई तैनाती के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। उनके स्थान पर एचएएस अधिकारी अभिषेक मित्तल को एसडीएम ऊना नियुक्त किया गया है।
मित्तल इससे पहले एसडीएम भरमौर के पद पर तैनात थे। वहीं, एडीएम सह परियोजना अधिकारी आइटीडीपी भरमौर कुलबीर सिंह राणा को एसडीएम भरमौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस पद पर नई नियुक्ति बाद में की जाएगी।
विश्व मोहन देव चौहान, 2019 बैच के एचएएस अधिकारी, पर पहले एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते वह कानूनी विवाद में फंसे थे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार को 16 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश भी दिया है।
सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों पक्ष विवाह करने की इच्छा रखते हैं और परिवारजन इस दिशा में प्रयासरत हैं। अदालत ने प्रार्थी को अंतरिम राहत देते हुए जांच में सहयोग करने का आदेश जारी किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.