ताजमहल में चप्पल उतारकर पर्यटकों ने जोड़े हाथ, ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष का वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- ताजमहल में पर्यटकों के धार्मिक उद्घोष करने के पांच वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए।
- वीडियो में कुछ पर्यटक रॉयल गेट की चौखट छूते और हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
- अखिल भारत हिंदू महासभा ने वीडियो में नजर आ रहे पर्यटकों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
आगरा। ताजमहल में पर्यटकों द्वारा चप्पल उतारकर हाथ जोड़ने और ‘बम-बम भोले’ का उद्घोष करने के पांच वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। वीडियो में कुछ पर्यटक रॉयल गेट से प्रवेश के दौरान झुककर चौखट को मंदिरों की तरह छूते और हाथ जोड़कर ‘बम-बम भोले’ का उद्घोष करते दिखाई दे रहे हैं।
14 सेकेंड के पांच वीडियो हुए प्रसारित
इंटरनेट मीडिया पर सामने आए इन वीडियो में कुछ पर्यटक रॉयल गेट की चौखट के सामने झुकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे हाथ जोड़कर धार्मिक उद्घोष करते दिखाई देते हैं। कुछ पर्यटकों ने ताजमहल में प्रवेश करते समय अपनी चप्पल भी उतार दीं।
ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय होने का दावा लंबे समय से किया जाता रहा है। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस दावे से इन्कार करता रहा है।
पर्यटकों को सम्मानित करने का ऐलान
अखिल भारत हिंदू महासभा ने वीडियो में दिखाई दे रहे पर्यटकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। महासभा लंबे समय से ताजमहल को शिव मंदिर ‘तेजोमहालय’ मानने का दावा करती रही है।
संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि ताजमहल को लेकर उसकी धार्मिक मान्यता है और इसी आधार पर वह वीडियो में नजर आ रहे पर्यटकों का सम्मान करना चाहती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों में निर्धारित गतिविधियों के अलावा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.