दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री में भीषण आग, घबराकर बिल्डिंग से कूदे लोग; 6 घायल

HIGHLIGHTS
- स्वरूप नगर की गली नंबर-2 में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी।
- आग के बाद घबराकर दूसरी बिल्डिंग से कूदने पर छह लोग घायल हुए।
- फैक्ट्री में जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर-2 स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पास की दूसरी बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोग घबरा गए और अपने घरों से नीचे कूद गए। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
फैक्ट्री में बनते हैं जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स
जानकारी के मुताबिक, जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वहां जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
बताया गया कि आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग बुझाने के लिए फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं और आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.