UP सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।
किन्हें मिलेगा लाभ?
इस बढ़ोतरी का फायदा राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त शिक्षण एवं तकनीकी संस्थानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत पदाधिकारी भी इस संशोधित दर के दायरे में आएंगे।
सरकार के अनुसार यह कदम कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.