वैशाली में पानी में थूकने को लेकर बवाल, NH-122B पर पथराव में 13 लोग घायल

HIGHLIGHTS
- विवाद के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
- पथराव की चपेट में कुछ राहगीरों के आने की भी बात सामने आई है।
- घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।
महनार। पानी में थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में महिला-पुरुष समेत 13 लोग घायल हो गए। पथराव की चपेट में आने से कुछ राहगीरों के भी घायल होने की बात सामने आई है।
घटना के कारण हाजीपुर-महनार एनएच 122 बी पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। विवाद और पथराव की सूचना मिलने के बाद महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर बजरंगबली चौक से पश्चिम शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, थूक फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
इस घटना में एक पक्ष के आमोद कुमार विद्यार्थी, सुचिता कुमारी, शोभा देवी, आयुष कुमार और मृणालनी घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार, राजो देवी, सुमित्रा देवी, विनोद पासवान, सुमन देवी और गुड्डू पासवान को भी चोट लगी। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया।
मामले को लेकर महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवाद पानी में थूकने को लेकर हुआ था।
खिड़की से पानी में थूकने का आरोप
दूसरे पक्ष के गुड्डू पासवान ने आरोप लगाया कि उनका भाई चापाकल से पानी भर रहा था। इसी दौरान खिड़की से आमोद कुमार विद्यार्थी ने पानी में थूक दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.