यूपी में दो दिन मौसम रहेगा साफ, 15 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।
- धूप निकलने से दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
- 15 से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है। आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। 16 और 17 अक्टूबर को यह मध्य यूपी और अवध से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
आगरा-फतेहपुर सबसे गर्म, नजीबाबाद में सबसे ठंडी रात
सोमवार को आगरा और फतेहपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहे। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.