क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल? आज दिल्ली में शीर्ष नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

HIGHLIGHTS
- भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के फिर से गठबंधन करने की चर्चाएं तेज।
- मंगलवार, 24 नवंबर को दोनों दलों के शीर्ष नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
- नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में दोपहर एक बजे होगी प्रेस वार्ता।
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच एक बार फिर गठबंधन की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच मंगलवार, 24 नवंबर को दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की ओर से एक अहम संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह संयुक्त प्रेस वार्ता आज दोपहर एक बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल एक साथ मीडिया को संबोधित करेंगे।
दिग्गज नेताओं की इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। दोनों पुराने सहयोगी दलों के फिर से एक साथ आने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में शीर्ष नेताओं का एक मंच पर आना और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संयुक्त रूप से मीडिया के सामने पहुंचना पंजाब की राजनीति और आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.