लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा! ओमनी कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 6 घायल

HIGHLIGHTS
- हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- दुर्घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया।
- टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमनी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
लखीमपुर। खंभरखेड़ा चीनी मिल के नजदीक सोमवार देर रात ओमनी कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, ओमनी कार में कुल 10 लोग सवार थे। कार जैसे ही खंभरखेड़ा चीनी मिल के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंगलवार सुबह तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।
मेहवागंज चौकी प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.