नगर निगम में पार्षदों का हंगामा, नगर आयुक्त पर अनपढ़ कहने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे

HIGHLIGHTS
- नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।
- पार्षद सोहन सिंह रौतेला ने अस्थायी सुपरवाइजरों की नियुक्ति सूची पर आपत्ति जताई।
- नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने इंटरव्यू निरस्त करने की बात कही।
नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे बाहर से आई एक कंपनी के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पार्षद सोहन सिंह रौतेला नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात करने की बात कही।
नगर आयुक्त ने बैठक के बीच ही पार्षद को अपनी बात रखने के लिए अंदर बुला लिया। इस दौरान पार्षद ने अस्थायी तौर पर नियुक्त किए जा रहे सुपरवाइजरों की सूची पर आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया।
इस पर नगर आयुक्त ने इस तरह के आदेश को निरस्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर इंटरव्यू रद्द कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
आरोप है कि नगर आयुक्त ने पार्षद को अनपढ़ कह दिया। इस बात से नाराज होकर सभी पार्षद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं, नगर आयुक्त का कहना है कि उन्होंने पार्षद के लिए इस तरह के किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.