अनंत अंबानी ने रुकवाया काफिला, युवती से पूछा- पढ़ाई क्यों नहीं करती? जवाब सुनकर हुए भावुक

HIGHLIGHTS
- गोवर्धन में शुक्रवार देर शाम अनंत अंबानी का मानवीय अंदाज देखने को मिला।
- गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भिक्षा मांग रही युवती को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया।
- युवती ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने की बात बताई।
धार्मिक नगरी गोवर्धन में शुक्रवार देर शाम उद्योगपति अनंत अंबानी का एक भावुक कर देने वाला मानवीय अंदाज देखने को मिला। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भिक्षा मांग रही एक युवती पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और युवती को अपने पास बुलाया।
युवती को दिए 30 हजार रुपये और अपना मोबाइल नंबर
अनंत अंबानी ने युवती से प्यार से पूछा कि वह पढ़ाई क्यों नहीं करती है। इस पर युवती ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसकी पढ़ाई छूट गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे भिक्षा मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है।
युवती की बात सुनकर अनंत अंबानी भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल उसे 30 हजार रुपये नकद दिए। इसके साथ ही एक नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया और कहा कि पढ़ाई के लिए कभी भी जरूरत पड़े तो उनसे संपर्क कर सकती है।
अनंत अंबानी ने शिक्षा का महत्व समझाया
इस पूरे घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। युवती ने हाथ जोड़कर अनंत अंबानी का आभार जताया। उन्होंने युवती को समझाया कि शिक्षा ही जीवन बदलने का माध्यम है। भिक्षा मांगना किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि पढ़-लिखकर आगे बढ़ना ही सही रास्ता है।
इस भावुक पल के दौरान आसपास मौजूद श्रद्धालु भी इस घटना के साक्षी बने।
मंदिर के सेवायतों और पुजारियों को बांटे थे लिफाफे
गोवर्धन में अनंत अंबानी के इस व्यवहार की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले उन्होंने मंदिर के सेवायतों और पुजारियों को भी लिफाफे बांटे थे। इन लिफाफों में पांच हजार रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की रकम रखी गई थी। कुछ लिफाफों में चेक होने की जानकारी भी सामने आई है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनंत अंबानी का यह सहज और मददगार व्यवहार काबिले तारीफ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.