कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, वन विभाग ने ली राहत की सांस

HIGHLIGHTS
- सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग ने पकड़ लिया है।
- मंगलवार देर शाम वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया।
- घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर गुलदार को पकड़ा गया।
कोटद्वार: सनेह के कोटड़ीढांग में हमला करने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। फिलहाल उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है। यहां से पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
डीएफओ तरुण एस. ने गुलदार के पकड़े जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टीम ने घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर हमलावर गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने में कामयाबी हासिल की। गुलदार की हलचल दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम सतर्क हो गई थी।
वन अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया नर गुलदार करीब तीन से चार साल का है। उसके पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों ने बताया कि इसी गुलदार ने सोमवार दिन में कोटड़ीढांग निवासी कविता कोटियाल पर हमला कर उनकी जान ले ली थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.