कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जिसमें मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की हत्या की पुष्टि हुई है। छह दिनों से लापता चल रहीं गायिका का शव समराला क्षेत्र की नीलो नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घटना के बाद परिवार और संगीत जगत में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घर से निकली थीं, ताकि वह बाजार से जरूरी सामान खरीद सके…

पंजाब में नकली करेंसी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला ने एक बड़े फर्जी नोट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 5.50 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य को सुरक्षित बनाने और फर्जी नोटों के प्रसार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। गिरफ्तार आरोपी इस मामले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान नाजर खान (झुनीर, मलेरकोटला), राज मोहम्म…

चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वायरल क्लिप के बाद दर्ज हुई शिकायत जानकारी के अनुसार, दो वकीलों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि योगराज सिंह ने एक वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप भी सौंपी गई, जिसके…