पंजाब पेपर लीक विवाद पर बोले अभिजीत दीपके, CJP जल्द करेगी अगले कदम का ऐलान

HIGHLIGHTS
- अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP जल्द अपनी भविष्य की रणनीति घोषित करेगा।
- संगठन पंजाब पेपर लीक विवाद समेत अन्य परीक्षा अनियमितताओं पर भी ध्यान देगा।
- प्रदर्शनों के दौरान दर्ज मामलों को लेकर केंद्र से बातचीत जारी है।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि 36 दिनों तक चले आंदोलन को खत्म करने के बाद संगठन जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का ऐलान करेगा। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी। दीपके ने कहा कि आंदोलन को समाप्त हुए अभी एक दिन ही हुआ है, इसलिए भविष्य के कदमों पर फैसला लेने के लिए थोड़ा समय चाहिए।
पंजाब में कथित पेपर लीक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा कि सीजेपी इस मामले को लेकर भी अपना रुख तय कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन अब सिर्फ नीट मुद्दे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा, "हम उस पर भी ध्यान देंगे, फिलहाल इसके लिए योजना बना रहे हैं।"
देशभर में दर्ज मामलों को लेकर बातचीत जारी: दीपके
केंद्र सरकार के साथ चल रही बातचीत को लेकर अभिजीत दीपके ने बताया कि देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान दर्ज आपराधिक मामलों पर चर्चा जारी है। उन्होंने मांग की कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। आंदोलन के दौरान दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे और कुछ स्थानों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आई थीं।
बता दें कि सीजेपी ने शुक्रवार को संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई तीसरे दौर की बातचीत के बाद अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया था। केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार किए जाने के बाद पार्टी ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.