कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार दोपहर हल्की फुहारें दर्ज की गईं। बारिश के बावजूद नमी अधिक रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, चार से सात अगस्त के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा विधायक सदन में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिजली दरों जैसे मुद्दे उठाएंगे। सपा अध्यक्ष ने 26 हजार सरकारी स्कूल बंद होने का दावा करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय से लाखों बच्चों का नामांकन प्रभावित हुआ है और शिक्षक पद खाली पड़े हैं।

जीतू पवार ने बताया कि वह यह यात्रा किसी मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति के लिए कर रहे हैं। शिवभक्त रोजाना करीब 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। पिछले साल 560 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाने वाले जीतू पवार ने इस बार क्षमता बढ़ाकर 651 लीटर कर दी है।

हादसा सिसवा के मीराबाई नगर वार्ड नंबर 25 स्थित पोखरा टोला में हुआ। एक किशोर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों किशोरों को बाहर निकाला गया।

हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी डाक कांवड़ यात्रियों ने आकर्षक झांकियों से यात्रा मार्ग को सजाया प्रशासन ने कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई

विवाद के बाद संस्थान में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने प्रबंधन के समर्थन में बयान दिया। छात्राओं ने कहा कि यहां कम शुल्क में नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है। संचालक सुखराज धनकर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए प्रमाण-पत्र वितरण प्रक्रिया को स्पष्ट किया।

सैलानी बायपास मार्ग पर देर रात हुआ हादसा। मृतकों की पहचान जयंत वर्मा और लकी सेंगर के रूप में हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश।

छात्र के डिजिटल डिवाइस फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए। एटीएस, आईबी और अन्य एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटीं। छात्र ने फिल्म देखकर जानकारी लिखने का दावा किया है।

दानापुर स्थित आवास पर परिजनों और लोगों में शोक का माहौल। पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि नहीं, चोटों की बात सामने आई। हत्या मामले में चालक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ।

पुलिस सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम दूसरी घटना की जांच में व्यस्त होने से देरी हुई। डॉक्टर के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने से बच सकती थी जान।

मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और बंगलूरू में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। जांच में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल जारी है। एआई एडिटेड वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी जांच की जा रही है।

12 फीट ऊंचाई और 10 फीट चौड़ाई के मानकों का सख्ती से कराया गया पालन मानक से बड़े DJ वाहनों का अतिरिक्त सामान उतरवाकर ही दी गई आगे बढ़ने की अनुमति कांवड़ यात्रा से पहले 448 DJ संचालकों को जारी किए गए थे नोटिस

मेरठ के मोहकमपुर में फर्जी पुलिस चौकी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़। नकली एसएचओ और दरोगा बनकर लोगों से रंगदारी वसूलते थे आरोपी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हनी ट्रैप के जरिए शिकार को फंसाया जाता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्यालय से वॉकी-टॉकी, नेम प्लेट और पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई।

राहत शिविर, बचाव दल और जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश। जलभराव और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अग्रिम तैयारियां, लोगों से सतर्क रहने की अपील।

मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का देर रात निरीक्षण किया। शिव चौक से मदीना चौक तक पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। पुलिस सहायता केंद्र, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा।