मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार से टकराते ही धू-धू कर जली बाइक; दो दोस्तों की मौत

HIGHLIGHTS
- सैलानी बायपास मार्ग पर देर रात हुआ हादसा।
- मृतकों की पहचान जयंत वर्मा और लकी सेंगर के रूप में हुई।
- हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश।
भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कसरावद थाना क्षेत्र के सैलानी बायपास मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
इंदौर से खरगोन लौट रहे थे दोनों युवक
कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने पीटीआई को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से इंदौर से खरगोन लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जयंत वर्मा (19) और लकी सेंगर (18) के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय निवासी थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद अस्पताल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.