कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव और आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित जमीन घोटाले के मामले में जेल में बंद विनय चौबे को सोमवार को सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी। यह फैसला जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने सुनाया। अदालत ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जमानत अवधि के दौरान विनय चौबे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे और उन्हें मामले से जुड़े किसी भी गवाह या सबूत को प्रभावित करने से दूर र…

पलामू जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव में ममेरे भाई ने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही बहन की टांगी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही कमरे…