कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

जेएएसी ने पीओजेके में सुरक्षा कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया। मानवाधिकार फाउंडेशन ने कथित बल प्रयोग की रिपोर्टों पर चिंता जताई। जेएएसी ने समर्थकों को साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।

कुलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। एलजी मनोज सिन्हा ने आतंकियों के नेटवर्क और मददगारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गैर-स्थानीय श्रमिकों का सत्यापन और बीमा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूरों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना। जिला प्रशासन की राहत राशि के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी दी जाएगी मदद।

छात्रू क्षेत्र में बादल फटने के बाद पानी और मलबे का तेज बहाव, कई जगहों पर संपत्ति को नुकसान की सूचना। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर छात्रू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी। खराब मौसम को देखते हुए किश्तवाड़ जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया।

कुलगाम हमले में घायल भूपेंद्र ने श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, हमले में दोनों मजदूरों की मौत हुई। आतंकियों ने केलम इलाके में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बनाया था निशाना। सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हैं, पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है।

केल्लम इलाके में हुई फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज किया। हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर निशाना बने, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल। उपराज्यपाल ने सुरक्षा अधिकारियों से हालात की जानकारी लेकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ड्रोन के जरिए संवेदनशील सैन्य जानकारी जुटाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने यूएवी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ड्रोन में लगे उपकरणों और उसके संचालन स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

पुंछ में खराब मौसम के चलते 31 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी। सीईओ पुंछ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया एहतियाती फैसला। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

गुलाम जम्मू-कश्मीर में आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए, लोगों ने भारतीय सेना से मदद की अपील की। मुजफ्फराबाद मार्च के दौरान हिंसा के आरोप, 40 से अधिक लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने का दावा। मानवाधिकार संगठनों ने घटनाओं की स्वतंत्र जांच और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उड़ी सेक्टर में LoC के पास माइन विस्फोट से सेना के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को मौके से सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर के सेना बेस अस्पताल पहुंचाया गया। दफादार विजय कुमार और नायक शरणप्पा अंगारी का अस्पताल में इलाज जारी है, सेना के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, हादसे में करीब 39 श्रद्धालु घायल हुए। सेना, CRPF, ITBP, पुलिस और अन्य सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास कारगिल स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीओके को भारत का हिस्सा बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास पहुंचे और कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित कर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया। जोजिला दर्रे पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और योगदान की सराहना की।

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी व शिवखोड़ी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला मौसम की समीक्षा के बाद लेने की बात कही। शिवगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया।

छह दिन बाद मौसम में सुधार के चलते श्रीअमरनाथ यात्रा फिर शुरू कर दी गई है। शनिवार तड़के श्रद्धालुओं को जम्मू से केवल बालटाल मार्ग के जरिए रवाना किया गया। पहलगाम मार्ग और माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर प्रशासन अभी स्थिति का आकलन कर रहा है।