जम्मू-कश्मीर: मेंढर में बहते पानी में फंसी किशोरी का सेना ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

HIGHLIGHTS
- सेना के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
- पानी से निकालने के बाद किशोरी बेहोशी की हालत में थी।
- मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में शुक्रवार को बलनोई के पास मेंढर नाले में एक किशोरी बहती हुई दिखाई दी। मौके पर मौजूद भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
करीब 14 से 16 साल की है किशोरी
किशोरी की उम्र करीब 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोपहर करीब 1:30 बजे सेना के जवानों की नजर बहते पानी में फंसी किशोरी पर पड़ी। इसके बाद जवानों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बेहोशी की हालत में मिली
पानी से बाहर निकाले जाने के समय किशोरी बेहोशी की हालत में थी। सेना के जवानों ने घटनास्थल पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आगे के इलाज के लिए उसे मेंढर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अभी नहीं हो सकी पहचान
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किशोरी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.