खतौली। गांव जीवना में भगवान दक्ष प्रजापति के जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति पूरी दुनिया के मार्गदर्शक है। प्रजापति समाज ने देश और दुनिया को नई दिशा देने का काम किया।
मुख्य अतिथि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज जागरूक हो रहा है। जब लोगों के पास खाने और बनाने के लिए बर्तन का भी ज्ञान नहीं था, तब प्रजापति समाज ने मिट्टी के बर्तन का अविष्कार कर दुनिया को रहने व खाने की कला सिखाई। युवाओं से आग्रह किया कि युवा नशा और अन्य सामाजिक बुराई से बचकर आगे बढें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति, रामपाल सिंह, प्रभात प्रजापति, धीरज प्रजापति एडवोकेट, बिट्टू प्रजापति, सतीश प्रजापति, अनिल प्रजापति, विपिन प्रजापति, राकेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, सुरेश प्रजापति उपस्थित रहे।