भूदान आंदोलन के प्रवर्तक आचार्य विनोबा को उनकी जयन्ती पर सराहा

मुजफ्फरनगर। गरीबों, वंचितों और भूमिहीनों के हितार्थ देशभर में पदयात्रा कर भूदान यज्ञ आन्दोलन चलान चलाने वाले गांधीवादी आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयन्ती पर स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।
जिला आचार्य कुल ने नई मंडी के ग्रेन चेम्बर पब्लिक स्कूल (जूनियर डिविजन) में विनोबा जयन्ती पर सादगी पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें अंकुर दुआ (मुजफ्फरनगर बुलेटिन) तथा राजेश जैन मंडल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, गुडविल सोसाइटी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सारिका जैन, लघु उद्योग भारती के संयोजक चौ. देवराज, चेम्बर पब्लिक स्कूल (जू.डि) की प्रिंसिपल ममता चौहान, काउंसलर कंचन गर्ग विशिष्ठ अतिथि रहे।
आचार्य होती लाल शर्मा एडवोकेट ट्रस्टी राष्ट्रीय आचार्य कुल ने आचार्य विनोबा की गरीबों, वंचितों व देश की सेवा को जीवन समर्पित करने वाले सन्त विनोबा जी के जीवन प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विनोबा जी का मूल नाम विनायक नरहरि भावे था जिनका जन्म 11 सितंबर 1895 में हुआ। आजीवन अविवाहित रह कर गरीबों और भूमिहीनों की सेवा की। जातिभेद और आर्थिक विषमताओं को दूर कराने को सर्वोदय का मार्ग दिखाया। भारत में घूम घूम कर गरीब, भूमिहीनों के लिए 48 लाख एकड़ जमीन प्राप्त की। जीवन में अध्यात्म, नैतिकता व मानवता को प्राथमिकता देने की राह दिखाई। श्री शर्मा ने विनोबा जी के पवनार आश्रम के प्रवास की यादें ताजा कीं।
कार्यक्रम में अर्चना गोयल, पूनम मार्शल, रेणुका जैमिनी, महेन्द्र सिंह चौहान, विनोद चौहान, विनोद शर्मा, शिवकुमार धीमान, सत्य प्रकाश शर्मा, अमरीश दीक्षित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन नीरज गर्ग तथा संचालन चौ .राजबीर सिंह व आचार्य सीताराम शर्मा ने किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.