मुजफ्फरनगर: एसवीएम कॉलेज का बी.वाक. योग विज्ञान रिजल्ट 100%, तुषार शर्मा बने टॉपर

मुजफ्फरनगर। एस.वी.एम. योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय के बी.वाक. योग विज्ञान फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। महाविद्यालय के सभी छात्र सफल घोषित हुए, जिसमें तुषार शर्मा ने सर्वाधिक 79.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार ने 74.30 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और सुहानी धीमान ने 73.85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा प्रशांत, शुभम, अमन, मनवीर और कोमल अहलावत ने भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अरुण खंडेलवाल, प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, योग विभागाध्यक्ष स्वाति रानी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता अहलावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.