कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में पैदल चलने के अधिकार को संविधान के तहत मौलिक अधिकार करार दिया है। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने कहा कि सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ का अधिकार, मोटर वाहनों की निर्बाध आवाजाही से अधिक महत्वपूर्ण है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) (देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से आवागमन का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के तहत संरक्षित है। पीठ ने यह भी…

हरिद्वार: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम की भूमि खरीद से जुड़े प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी को सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है।इसके साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ दीर्घ शास्ति (मेजर पेनल्टी) लगाने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्र…

मुजफ्फरनगर। बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कैराना के एक विवाह समारोह को लेकर सामने आए कथित गोमांस परोसे जाने के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रकरण में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर विषय बताया और कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है,…