'न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं': कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी

HIGHLIGHTS
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक स्थिति पर बात की।
- उन्होंने 2021 में कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाई थी।
- नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी।
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कांग्रेस में वापसी की किसी भी संभावना से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें कोई खास हासिल नहीं हुआ और वह खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर मानते हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सामने आया है। उन्होंने 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ विवाद के बाद कांग्रेस से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी बनाई और बाद में उसका भाजपा में विलय कर दिया।
कांग्रेस में वापसी की संभावना से किया इनकार
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस में लौटने की उनकी कोई योजना नहीं है। वहीं भाजपा में अपने राजनीतिक सफर को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि भाजपा में उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिली और चार साल में उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।
खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बताया बाहर
अमरिंदर सिंह ने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से भी बाहर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.