सीजेपी प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

HIGHLIGHTS
- CJP प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद किए गए।
- जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्री प्रवेश बंद रहेगा।
- DMRC ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट जांचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी।
डीएमआरसी के मुताबिक, बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
इन स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज सुविधा
डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर देख लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
सीजेपी प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई
सीजेपी की ओर से दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
फिलहाल डीएमआरसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि बंद किए गए स्टेशनों को कब दोबारा खोला जाएगा। अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.