केंद्र सरकार के बड़े फैसले: 20 हजार करोड़ से अधिक की पांच योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

HIGHLIGHTS
- केंद्र सरकार ने पांच प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी है।
- परियोजनाओं पर कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
- सीआईई विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना के लिए 11,000 करोड़ रुपये स्वीकृत।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी। स्वीकृत परियोजनाओं पर कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट ने कुल पांच प्रमुख योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इनमें निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (सीआईई) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना भी शामिल है। इस योजना के लिए 11,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने का फैसला लिया गया है। इस परियोजना पर 4,288 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कौन सी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिली मंजूरी?
असम के डोलू, सिलचर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 2,014 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
डाक विभाग के लिए कौन सी योजनाएं स्वीकृत हुईं?
डाक विभाग से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। डाक परिचालन योजना के लिए 1,141 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन योजनाओं से डाक विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.