पटना एयरपोर्ट पर 18 उड़ानें प्रभावित, दो घंटे तक की देरी से परेशान हुए यात्री

HIGHLIGHTS
- पटना एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कारणों से 18 उड़ानें प्रभावित रहीं।
- कई फ्लाइटें 20 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं।
- उड़ानों में देरी से यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
पटना। ऑपरेशनल कारणों के चलते गुरुवार को पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 18 उड़ानें प्रभावित रहीं। इन उड़ानों में 20 मिनट से लेकर दो घंटे तक की देरी दर्ज की गई। उड़ानों के विलंबित होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा असर दिल्ली-पटना रूट की उड़ानों पर देखने को मिला।
दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1510 करीब 39 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं मुंबई से पटना आने वाली एयर इंडिया की AI-2789 उड़ान 26 मिनट विलंब से पहुंची।
कई उड़ानों में एक घंटे से ज्यादा की देरी
दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की AI-1746 उड़ान 29 मिनट की देरी से शाम 7:59 बजे पहुंची। इसके अलावा अहमदाबाद-पटना इंडिगो की 6E-921 उड़ान भी 34 मिनट देर से रात 9:09 बजे पटना पहुंची।
दिल्ली से शाम 7:55 बजे पटना आने वाली इंडिगो की एक उड़ान करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली-पटना इंडिगो की 6E-6497 उड़ान एक घंटे छह मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1197 उड़ान एक घंटे 51 मिनट की देरी से रवाना हुई।
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना उड़ान SG-2473 भी 48 मिनट की देरी से शाम 7:48 बजे रवाना हुई। दिल्ली में उड़ानों के विलंब के कारण यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई।
एयरलाइंस की ओर से उड़ानों में देरी का कारण ऑपरेशनल बताया गया। लगातार उड़ानों के प्रभावित होने से यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.