ई-20 पेट्रोल पर AAP का टाउनहॉल, केजरीवाल ने सरकार की नीति पर उठाए सवाल

HIGHLIGHTS
- दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने E20 पेट्रोल को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
- AAP ने टाउनहॉल में ऑनलाइन और ऑफलाइन भागीदारी का दावा किया।
- कार्यक्रम में श्याम रंगीला और यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत कई लोग शामिल हुए।
ई-20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया। पार्टी के अनुसार, दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े और उन्होंने अपने अनुभव व सुझाव साझा किए।
आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि इस टाउनहॉल कार्यक्रम में देशभर से 6 लाख लोग जुड़े। कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकालने वाले कलाकार श्याम रंगीला और यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल हुए।
अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "कभी वे कहते हैं कि ई20 अच्छा है और कभी कहते हैं कि E20 बुरा है। एक मंत्रालय कहता है कि E20 से 2-5% का फ़र्क पड़ता है, तो दूसरा मंत्रालय 4% की बात करता है। यानी, उन्होंने कोई स्टडी नहीं की। उन्होंने इसे जबरदस्ती लागू किया है।"
केजरीवाल ने आगे कहा, "गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज कम हो रहा है। सरकार लोगों पर इसे क्यों थोप रही है? इसमें सरकार का क्या फायदा है? ई20 पेट्रोल अच्छा नहीं है।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.