'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके

HIGHLIGHTS
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP ने जताई प्रतिक्रिया।
- अभिजीत दीपके बोले- आंदोलन अभी जारी रहेगा।
- CJP ने मुआवजा और पुलिस कार्रवाई की मांग रखी।
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी (CJP) की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के मंच से सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि यह आंदोलन की सफलता है। उन्होंने मंच से कहा, "We have done it" यानी "हमने कर दिखाया।"
अभिजीत दीपके ने आगे कहा, "झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया।" उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि यहां इस्तीफा नहीं होता, लेकिन अब इस्तीफा हो गया है।
इसके साथ ही अभिजीत दीपके ने साफ किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी सीजेपी का आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभी उनकी दो प्रमुख मांगें बाकी हैं और वे बिना मांग पूरी हुए वापस नहीं जाएंगे।
सीजेपी ने रखीं दो मांगें
अभिजीत दीपके ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह लोकतंत्र है। उन्होंने बताया कि पहली मांग है कि पेपर लीक मामले से जुड़े जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने दूसरी मांग के तौर पर कहा कि 20 तारीख को प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी दोहराई।
अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन अभी जारी रहेगा और मांगें पूरी होने के बाद ही इसे खत्म किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "याद रखना, कॉकरोच से छेड़छाड़ मत करना।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.