आगरा: राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टर ने पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, केस दर्ज

HIGHLIGHTS
- पीड़िता ने वर्ष 2011 में विजेन्द्र सिंह से शादी की थी।
- पति पर एटीएम कार्ड से वेतन निकालने का आरोप लगाया।
- बच्चों के लिए खरीदा मकान बेचने का भी दावा किया।
राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका ने अपने पति पर होटल में बुलाकर हत्या का प्रयास करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब और गांजे का नशा करता है। वह आए दिन उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने के साथ गाली-गलौज भी करता है। थाना एकता पुलिस ने 29 अगस्त को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
खुशबू रानी के तीन बच्चे
शहीद नगर निवासी खुशबू रानी ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी विजेन्द्र सिंह से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति उसका एटीएम कार्ड अपने पास रखकर वेतन निकाल लेता था। बच्चों के लिए खरीदा गया मकान भी उसने बेच दिया।
पति के उत्पीड़न से परेशान होकर खुशबू रानी बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है।
सिगरेट से जलाने के बाद चाकू से हमला करने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 26 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे उसका पति उसे फतेहाबाद रोड स्थित होटल पर्लनेस्ट पैलेस लेकर गया। वहां उसने खाते से एक लाख रुपये देने की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।
खुशबू रानी का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इसके बाद जलती सिगरेट से उसे जलाया गया और चाकू से पेट पर हमला किया गया। बचाव के दौरान पैर लगाने पर चाकू उसके घुटने में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने चाकू घुमा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी
पीड़िता ने बताया कि 27 अगस्त की रात उसका पति उसे शहीद नगर चौराहे पर छोड़कर चला गया। अगले दिन चिकित्सक ने चोट को गंभीर बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.