बजट 2027-28 को लेकर वित्त मंत्री की युवाओं के साथ बैठक, कई मंत्रालयों के सचिव रहे मौजूद

HIGHLIGHTS
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को युवाओं के साथ बजट पूर्व चर्चा की।
- वित्त वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियों के बीच यह बैठक आयोजित हुई।
- युवाओं के साथ बजट पूर्व विमर्श पहली बार किया गया।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को युवाओं के साथ बजट पूर्व चर्चा की। बजट की तैयारियों के बीच पहली बार वित्त मंत्री ने युवाओं से सीधे बातचीत की है। यह बैठक वित्त वर्ष 2027-28 के बजट को लेकर आयोजित की गई। देश का आम बजट सामान्य तौर पर फरवरी महीने की पहली तारीख को पेश किया जाता है।
वित्त मंत्रालय ने बैठक को लेकर क्या बताया?
बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। मंत्रालय ने बताया, "केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए युवा समिति के साथ 13वीं और अंतिम बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।"
इस बैठक में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग, शिक्षा मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे।
देश में कितनी है युवाओं की आबादी?
वर्तमान में देश की करीब 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों की है। बीते 12 वर्षों में सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, खेल और जनभागीदारी से जुड़े कई वर्षों के नीतिगत फैसले लिए हैं।
माना जा रहा है कि आगामी वित्त वर्ष के बजट में सरकार का जोर देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जारी सुधारों को आगे बढ़ाने और उन्हें नए स्तर तक पहुंचाने पर रह सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.