इंदौर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- मानपुर से धामनोद की ओर जा रहा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया
- संतुलन बिगड़ने पर ट्रक दूसरी लेन में पहुंच गया
- बेकाबू ट्रक की दो ट्रकों से टक्कर हुई, फिर एक और ट्रक से भिड़ गया
भोपाल। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर इंदौर के पास बेरुघाट में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मानपुर से धामनोद की तरफ जा रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रक दूसरी लेन में चला गया और वहां मौजूद दो ट्रकों से टकरा गया। इसके बाद बेकाबू ट्रक की एक अन्य ट्रक से भी भिड़ंत हो गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर ट्रकों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ लोग वाहनों के बीच फंस गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
हादसे के कारण आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.