अलीगढ़ में यूजीसी नियमों के खिलाफ युवक ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र

अलीगढ़। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव राम ठाकुर ने एक अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया। बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र खून से लिखा और इसे कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा।
राम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 28 जनवरी की सुबह अपने घर पर चिकित्सक की मदद से खून निकवाया और उसे प्लास्टिक के डिब्बों में सुरक्षित रखा। उसी खून से उन्होंने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ पत्र लिखा, जिसमें तुरंत नियमों को वापस लेने की मांग की गई।
राम ठाकुर ने कहा कि वह छात्रों के साथ किसी भी जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ हैं और केंद्र सरकार को इस कानून में तुरंत बदलाव करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों में संशोधन नहीं किया गया, तो सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा।
इस दौरान शिवा ठाकुर, रजत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अमरसिंह, केके शर्मा और सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे और विरोध प्रदर्शन में समर्थन दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.